दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी गूगल ने 2018 में केवल न्यूज़ से ही 4.7 अरब डॉलर ( करीब 33 हजार करोड़ रुपये ) की कमाई की पिछले साल डिजिटल मार्केटिंग के जरिये अमेरिका की पूरी न्यूज़ इंडस्ट्री ने 5.1 अरब डॉलर
कमाए थे। गूगल ने अकेले ही लगभग इसके बराबर कमाई की।
![]() |
| गूगल ने केवल न्यूज़ से ही कामये 4.7 अरब डॉलर |
क्या कहती है रिपोर्ट ?
अमेरिका के दो हजार अखबार का प्रतिनिधित्व करने वाली न्यूज़ मीडिया एलाइंस (NMA) की रिपोर्ट के अनुसार गूगल के सर्च और गूगल न्यूज़ के जरिये यह कमाई की है। इसमें उस आय को नहीं जोङा गया है जो किसी यूजर द्वारा न्यूज़ पर क्लिक करने या उसे लाइक करने से गूगल की होती है। (NMA) ने अपनी यह रिपोर्ट टेक कंपनियों और मीडिया के रिश्ते को लेकर अमेरिकी संसद के निचले सदन की समिति में होने वाली सुनवाई से पहले जारी की है। एलियंस के अध्यक्ष और सीईओ डेविड चावरन ने कहा की इस रिपोर्ट को लेकर यदि कोई चर्चा की जाती है तो उससे जर्नलिज़्म कॉम्पिटिशन एंड प्रिज़र्वेशन एक्ट लागू करने में मदद मिलेगी। इस कानून में खबरो से कमाई को प्रकासक और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में बीच बाटने का प्रावधान है।
पत्रकारों को हिस्सा देने की बात
NMA के सीईओ डेविड चावरन ने कहा, मेहनत पत्रकारों की थी लेकिन पूरी कमाई गूगल के पास गई। यह सही नहीं है। गूगल को इसकी भरपाई करनी चाहिए। उसे अपनी कमाई में पत्रकारों को भी हिस्सा देना चाहिए। प्रकाशक गूगल के लिए कंटेंट उपलब्ध कराते है तो बदले में गूगल को भी प्रकासको और पत्रकारों का आभार जताना चाहिए।
मीडिया हाउस को हुआ नुकसान
- न्यूज़ गूगल की आय का मुख्य स्रोत है। गूगल पर 40 परसेंट क्लिक किसी न्यूज़ से सम्बंधित ही होता है।
- लेकिन, गूगल उस लिखने वाले व्यक्ति या संस्था को इसकी कोई रकम नहीं चुकाता। वह यूजर और प्रकाशक के बीच मध्यस्थ का काम करता है।
- ऐसे में ऑनलाइन विज्ञापन होने वाली कमाई का ज्यादातर हिस्सा उसी के पास चला जाता है। इसी वजह से बीते दो दसको में न्यूज़ की आय ख़त्म हो गयी है।
- इतना ही नहीं उनमें से कई बंद होने की कगार पर आ गए है।

1 comments:
Click here for commentshi sir good post sir https://www.suggestmeindia.in/
ConversionConversion EmoticonEmoticon